Homeक्राइमपाकुड़ में होली के दिन खूनी वारदात, पिता की गुहार के बावजूद...

पाकुड़ में होली के दिन खूनी वारदात, पिता की गुहार के बावजूद बेटे की हत्या

पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तलवाडांगा गांव में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की चाकू घोंपकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पिता मेघनाथ सरकार बेटे की जान की भीख मांगते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक नहीं सुनी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को करीब चार बजे देवराज सरकार दोस्तों के साथ होली मनाकर घर लौटे थे। इसी दौरान 8-10 की संख्या में कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान हमलावरों ने देवराज के सीने और पीठ पर चाकू से कई वार किए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि उन्होंने हमलावरों से बेटे की जिंदगी बख्श देने की गुहार लगाई और आसपास के लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि चाकू और गोली लगने के कारण देवराज की मौत हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।

नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments