Homeझारखंडराज्य के 48 नगर निकायों में नगर सरकार के लिए मतदान...

राज्य के 48 नगर निकायों में नगर सरकार के लिए मतदान जारी

राज्य के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लंबे अरसे के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इस मतदान को लेकर अहले सुबह लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके थे।

मॉक पोलिंग के बाद सभी बारी-बारी से मतों के प्रयोग करते नजर आए। इस बार बैलेट पेपर पर मतदान हो रहा है, ऐसे में थोड़ा समय लोगों को लग रहा है। अभी तक मतदान के मद्देनजर पूरे प्रदेश से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है, जिससे कुछ स्थानों पर मतदान की रफ्तार धीमी दिखी। अध्यक्ष पद के लिए 10 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 21 वार्डों में 89 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी हो रही है।
सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात है।
इधर मेदिनीनगर नगर निगम में 35 वार्डों के लिए 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 1,29,034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वार्ड 5, 23 और 29 के पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सबसे खास बात है की इस बार मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है। मतदान में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतदान को लेकर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments