Homeअन्तर्राष्ट्रीय'पश्चिम बंगाल पुलिस' लिखी बस ने 7 लोगों को कुचला, CISF जवान...

‘पश्चिम बंगाल पुलिस’ लिखी बस ने 7 लोगों को कुचला, CISF जवान पर नशे में होने का आरोप

आसनसोल (रेलपार) : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। एक अनियंत्रित बस ने कहर बरपाते हुए 7 मासूम राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है।

चुनावी सभा के ठीक बाद मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, रेलपार इलाके में तृणमूल प्रत्याशी मलय घटक की चुनावी सभा खत्म ही हुई थी कि तभी एक तेज रफ्तार बस मौत बनकर आई। बस पर “पश्चिम बंगाल पुलिस” लिखा हुआ था, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसे CISF का एक जवान चला रहा था। चश्मदीदों का दावा है कि चालक पूरी तरह नशे में धुत था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था।

तबाही का मंजर: दुकानों और ऑटो को मारी टक्कर
अनियंत्रित बस कब्रिस्तान की दीवार को ढहाते हुए सड़क किनारे खड़ी दुकानों, ऑटो और टोटो को रौंदती चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ कुछ की हालत “बेहद नाजुक” बताई जा रही है।

जनता का फूटा गुस्सा, मलय घटक ने शांत कराया मामला
सड़क पर खून और तबाही देख स्थानीय लोग भड़क उठे। गुस्साई भीड़ ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की अतिरिक्त कंपनियां बुलानी पड़ीं। प्रत्याशी मलय घटक ने घटनास्थल पर पहुँचकर निष्पक्ष जांच और घायलों की मदद का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments