Homeअन्तर्राष्ट्रीयप्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नाव पलटने से झारखंड के 10 श्रद्धालु डूबे

प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नाव पलटने से झारखंड के 10 श्रद्धालु डूबे

खंडवा। खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने ने बताया कि झारखंड के रांची से करीब 52 लोगों का जत्था शुक्रवार को ओंकारेश्वर आया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे अलग-अलग नाव से सभी लोग नर्मदा नदी में नौका विहार कर रहे थे। इसी दौरान एक नाव में सवार 10 लोग ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नवीन घाट के पास नाव एक चट्टान से टकरा गई। टक्कर लगने से लकड़ी की नाव का पटिया टूट गया। नाव का पटिया टूटने से उसमें पानी भर गया, जिससे नाव पलट गई। नाव में सवार सभी 10 लोग डूब गए। मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इनमें आठ लोगों की हालत ठीक है, जबकि दो लोग ज्यादा पानी निगल चुके थे, उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। जिन्हें गंभीर हालत में ओंकारेश्वर से सनावद भेजा गया है।अभी हादसे का शिकार हुए लोगों के नाम और पता नही मालूम हो सके हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। इसकी जानकारी मिलने पर बाद में विस्तृत खबर दी जाएगी। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार को नर्मदा नदी में नाव पलटने से झारखंड के रहने वाले 10 श्रद्धालु डूब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments