Homeबिहारबिहार के बाढ़ में 17 डूबे

बिहार के बाढ़ में 17 डूबे

पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में गंगा दशहरा के मौके पर उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक नाव के डूबने से 17 लोग की नदी में डूबने की खबर है। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि उमानाथ घाट पर रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर लोग गंगा स्नान करने आए थे। नाव पलटने से परिवार के 17 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वह फिलहाल ठीक है। बाकि बचे लोगों में एनएचएआई के एक सेवानिवृत्त अधिकारी अवधेश प्रसाद भी लापता हैं। अवधेश प्रसाद एक माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी को बचा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments