Homeअन्तर्राष्ट्रीयपुणे में जीका वायरस के 5 नए मरीज

पुणे में जीका वायरस के 5 नए मरीज

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के 5 नए मरीज मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। इन पांचों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे। शनिवार शाम को सभी के रक्त नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि हुई। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। पुणे में इस समय कुल जीका वायरस के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पुणे नगर निगम ने नागरिकों को सावधान रहने की अपील की है। पुणे में मिले सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। जीका वायरस का संक्रमण होने पर मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। पुणे नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा कि जीका वायरस से पीडि़तों का इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉ. वर्षाली माली ने बताया कि जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है। इस वायरस से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जोखिम बढ़ जाते हैं। पुणे नगर निगम ने मच्छर निवारक दवाइयों का छिडक़ाव करना शुरू कर दिया है और नागरिकों से भी साफ सफाई रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments