Homeअन्तर्राष्ट्रीयनेपाल पहुंचे बांग्लादेश के 9 इस्लामिक धर्मगुरु, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नेपाल पहुंचे बांग्लादेश के 9 इस्लामिक धर्मगुरु, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

काठमांडू। बांग्लादेश के नौ इस्लामिक धर्मगुरुओं के नेपाल पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि, उनके नेपाल दौरे के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी अब तक आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है।

पर्यटक वीजा पर पहुंचे नेपाल

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, बांग्लादेश के नौ इस्लामिक धर्मगुरु रविवार रात करीब 9 बजे बटिक एयर की ओडी-182 (कुआलालंपुर-काठमांडू) उड़ान से नेपाल पहुंचे।

सभी ने 30 दिनों का पर्यटक वीजा लिया है। इमिग्रेशन विभाग के अनुसार, उनका नेपाल प्रवास करीब दो सप्ताह तक रहने की संभावना है।

नेपाल पहुंचे धर्मगुरुओं में मोहम्मद अक्कास अली, अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद मुस्ताफिजार रहमान, मोहम्मद गोलाम मोस्तोफा, मोहम्मद मोक्लासुर रहमान, एकेएम मोनिरुज्जमान लावलु, सैयद शौकत अली, मोहम्मद मोन्सुर रहमान और मोहम्मद अनिसुर रहमान शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई निगरानी

नेपाल पुलिस के आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के उनके नेपाल आने के कारण विशेष ब्यूरो उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि खुली सीमा का इस्तेमाल कर वे भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते हैं। इसी को देखते हुए नेपाल के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments