Homeअन्तर्राष्ट्रीयनेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों...

नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

काठमांडू। नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने रविवार को देश के 35 जिलों में बाढ़ की आशंका जताते हुए नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार लगातार बारिश के कारण कई नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।

महाशाखा के अनुसार काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर समेत 35 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। झापा, मोरंग, सुनसरी, इलाम, पाँचथर, तेह्रथुम, दोलखा, सिन्धुपालचोक, काभ्रेपलाञ्चोक, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, धादिङ, मकवानपुर और चितवन जिलों की छोटी नदियों का जलप्रवाह तेजी से बढ़ सकता है।

इसके अलावा कास्की, तनहुँ, स्याङ्जा, पर्वत, बागलुङ, गुल्मी, पाल्पा, अर्घाखाँची, प्युठान, नवलपरासी (पूर्व), नवलपरासी (पश्चिम), रुपन्देही, कपिलवस्तु, दाङ, बाँके, बर्दिया, डोटी, डडेलधुरा, कैलाली और कञ्चनपुर जिलों की नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

महाशाखा ने इन क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़ का मध्यम स्तर का खतरा बताया है। विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और संवेदनशील इलाकों के निवासियों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास नहीं जाने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments