Homeअन्तर्राष्ट्रीयपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, पांच आतंकी ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड़, पांच आतंकी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग की कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। यह अभियान बन्नू जिले में खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए, जबकि कुछ अन्य मौके से फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

हथियार और गोला-बारूद बरामद

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। उनके पास से पांच कलाश्निकोव राइफल, दस मैगजीन, पांच बैंडोलियर, दो हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मददगारों पर भी होगी कार्रवाई

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि आतंकवादियों के सहयोगियों और मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाबल फरार संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments