Homeअन्तर्राष्ट्रीयतमिलनाडु की डीएमके सरकार राष्ट्र विरोधी और भ्रष्टाचार का प्रतीक : अमित...

तमिलनाडु की डीएमके सरकार राष्ट्र विरोधी और भ्रष्टाचार का प्रतीक : अमित शाह

चेन्नई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार को राष्ट्र विरोधी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्टालिन और उनके परिवार के सदस्य अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ही हिंदी विरोधी अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन पूरे राज्य में अभियान चला रहे हैं कि केंद्र सरकार गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोप रही है। उन्होंने घोषणा की है कि डीएमके सरकार राज्य में हिंदी को अनुमति नहीं देगी।

अमित शाह ने कोयंबटूर में भाजपा के एक कार्यक्रम में स्टालिन के आरोपों पर कहा कि भाजपा-नीत राजग सरकार ने हिंदी को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए बहुत कुछ किया है। शाह ने कहा कि स्टालिन और उनके बेटे ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया है। शाह ने कहा कि स्टालिन सरकार को 2026 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंका जाएगा और भाजपा-नीत एनडीए तमिलनाडु में अगली सरकार बनाएगा, जो राज्य को विकास के पथ पर ले जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments