Homeझारखंडमंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि 15 मार्च तक भुगतान का सरकार...

मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि 15 मार्च तक भुगतान का सरकार ने दिया आश्वासन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अभिभाषण में गलत दावा किया कि योजना की राशि लाभुकों को मिल रही है, जबकि जनवरी और फरवरी की किस्त अब तक नहीं मिली है।

सीपी सिंह ने सदन में विधवा महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 18 से 50 साल की आयु की विधवा महिलाओं को केवल एक हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी महिलाओं का क्या दोष है कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने यही सवाल विकलांग महिलाओं के लिए भी उठाया और सरकार से अपील की कि 18 से 50 साल की विधवा और विकलांग महिलाओं को भी मंईयां योजना का लाभ दिया जाये।

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सीपी सिंह को नियमावली को पढ़ने की सलाह दी। वहीं, विधायक सीपी सिंह के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी। मंत्री ने सदन में सीपी सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में जानी शुरू हो गई है। 15 मार्च तक बाकी बचे जितने किस्त हैं उसे महिलाओं के खाते में डाल दिया जाएंगे। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि मार्च के महीना का पैसा महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो गया है। वहीं जनवरी-फरवरी के बचे किस्त 15 मार्च तक खाते में डाल दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments