Homeझारखंडबाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना

बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना

रांची। बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह घटना हेमंत सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही है। दुमका में घटित इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था में खामियां हैं। जब सरकार बजट पर वाहवाही लूट रही थी, तब काठीकुंड में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के परिणामस्वरूप चार बच्चों के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। मरांडी ने सवाल किया कि महिलाएं कब तक ऐसी बर्बरता का शिकार होती रहेंगी। उन्होंने मईया योजना के तहत सरकार पर अपने महिला विरोधी चेहरे को छिपाने का आरोप लगाया और दुमका पुलिस से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला की गैंग रेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। उधर भाजपा के प्रदेश भाजपा बाबूलाल मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाए हैं। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या से पूर्व महिला के साथ कुछ गलत किये जाने का भी आशंका है, जिसकी पुष्टि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments