Homeबिहारमुजफ्फरपुर में आग में झुलसकर 5 की मौत

मुजफ्फरपुर में आग में झुलसकर 5 की मौत

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर मनी गांव में बुधवार एक दलित बस्ती में आग लग गई। इस हादसे में 4 बच्चे समेत 5 लोगों की झुलस कर मौत हो गई। डीएम ने बताया कि गांव के गोलक पासवान के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज हवा की वजह से आग काफी तेजी से फैल गई। आग की लपेटें ज्यादा तेज थी, जिसकी वजह से बच्चे निकल नहीं पाए। मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और 2 दिनों तक लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई है। जिलाधिकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में आग में झुलसने से 4 बच्चों सहित 5 की मौत हो गई है। अंचलाधिकारी को अभिलंब घटनास्थल पर भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मौके पर कैंप कर रहे हैं। परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments