Homeझारखंडसड़क दुर्घटना में तीन की मौत

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम ( चाईबासा) जिला स्थित चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान गंगा जारिका (35), सीनू पूर्ति (36), शिवराम हेंब्रम (32) और जगदीश हेंब्रम (35) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल जगदीश को प्राथमिक इलाज के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईहातू निवासी सीनू पूर्ती अपने गांव से टाटा मैजिक गाड़ी पर लोगों लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजवाया।मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना देर रात की है और संभवतः ट्रक की तेज रफ्तार इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments