Homeझारखंडरांचीचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रांची के पूर्व सांसद रामटहल...

चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी का कांग्रेस से इस्तीफा

रांची : रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि वे झंडा लेकर समर्थन करने नहीं आए थे। इसलिए पार्टी छोड़ने का निर्णय किया है।चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की गयी थी। कांग्रेस की ओर बायोडाटा मांगा गया। इसके बाद झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि राहुल गांधी का कहना है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। आप सभी मामलों में फिट बैठते हैं। आपको रांची लोकसभा सीट से टिकट दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार की घोषणा के लिए भी लंबा समय लिया। जब टिकट की घोषणा हुई तो वो सबके सामने है।चौधरी ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा का दरवाजा नहीं खटखटाया है। उन्होंने फिलहाल निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने से इनकार किया। साथ ही कहा कि करीबियों से विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें ऑफर दिया था। उस समय वह भी आईएनडीआईए में थे। रांची से सीट देने की भी बात भी कही थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा से जीता था तो पार्टी को केवल दिया। उससे कुछ लिया नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments