Homeअन्तर्राष्ट्रीयजैसलमेर : सड़क दुर्घटना में शादी कर लौट रहे दूल्हा समेत तीन...

जैसलमेर : सड़क दुर्घटना में शादी कर लौट रहे दूल्हा समेत तीन की मौत, दुल्हन सहित चार गंभीर

जैसलमेर। मंगलवार को पोकरण में लीलाराम और बसंती की शादी हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद रात में सभी परिजन कार से जैसलमेर लौट रहे थे। कार दूल्हन का रिश्तेदार पुखराज चला रहा था। कार में दूल्हा लीलाराम की बहन भी सवार थी। जिले के बासनपीर गांव के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिले के बासनपीर गांव के पास मंगलवार की देर रात शादी के बाद दूल्हा व दुल्हन को लेकर लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दूल्हा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसे में दूल्हा लीलाराम (45) पुत्र गुमानाराम ओड, उसकी बहन मूली देवी (35) पत्नी बाबूराम ओड और नौ महीने का हितेश पुत्र अशोक कुमार ओड की माैत हाे गई। दुर्घटना में अशोक कुमार, उनकी पत्नी हेमलता, नवविवाहित दुल्हन बसंती (40) और रिश्तेदार पुखराज गभीर रूप रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जोधपुर के लिए रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर ओड समाज के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इन लोगाें ने फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग की गई। सदर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments