Homeझारखंडतीन दिन बाद हुआ साफ मौसम, जन-जीवन को मिली राहत

तीन दिन बाद हुआ साफ मौसम, जन-जीवन को मिली राहत

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments