रांची । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्यूष नवबिहार व तेज़ रफ़्तार लाइव के रांची कार्यालय में संस्था के संस्थापक सह मुख्य संपादक डॉ. रामाज्ञा तिवारी के द्वारा आज ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहित कई गणमान्य अतिथि व आसपास लोगो की मैजूदगी रही। झंडोतोलन के बाद सभी ने राष्ट्रगान की प्रकिया पूरी की।

इस दौरान डॉ. रामाज्ञा तिवारी ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया की हमारे देश की आजादी के लिए कितने सारे क्रांतिकारियों ने अपनी जान गवाँई है तब जाकर हम आज एक आजाद देश के निवासी है। इस आजादी के महत्व को हमसब को बहुत ही गंभीरता से समझनी चाहिए और हमेशा देश के प्रति जो हमारे कर्तव्य होते है उनका निर्वाहन करना चाहिए।
इस समारोह के दौरान मुख्य संपादक डॉ. रामाज्ञा तिवारी सहित प्रबंध संपादक पंकज सिंह, सर्कुलेशन मैनेजर महेंद्र, तेज रफ़्तार लाइव के प्रबंध संपादक सिकंदर पोद्दार, संवाददाता कैलाश कुमार, किरण देवी व अन्य उपस्थित रहे।



