Homeझारखंडजनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे दिशोम गुरु : गंगवार

जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे दिशोम गुरु : गंगवार

रांची। राज्यपाल ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में जनजातीय समाज की चेतना और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली। राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड उन्हें सदैव आदर और गर्व के साथ स्मरण करेगा। राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में शिबू सोरोन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments