Homeझारखंडभाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

रांची। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कई भाई-बहनों ने सुबह में सबसे पहले मंदिर जाकर भगवान के सामने मत्था टेका और इसके बाद घर आकर अपनी बहनों से राखी बंधवाई। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहनों के असीम स्नेह और अनुराग का प्रतीक है। देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षॉल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाईयों पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उन्हें चिरायु का आशीर्वाद दिया। भाईयों ने भी बहनों को प्रेम से गले लगाया और उपहार देकर बड़ी बहनों से आशीर्वाद लिया, तो छोटी बहनों को शुभाशीष दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments