सात साल से फरार कुख्यात अपराधी सरगना डब्लू सिंह ने किया सरेंडर

पलामू। राज्य का यह पहला मामला है कि किसी संगठित अपराधी गिरोह के सरगना ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। इधर, सरेंडर करने के बाद डब्लू सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार और पलामू प्रशासन के विश्वास पर सरेंडर किया। अब वह सारे गलत काम छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े रहना चाहता है। उसने जो गलती की है, उसका उसे पछतावा हैै। उसने कहा कि न्यायालय की शरण में जायेंगे। वहां से जो भी सजा मिलेगी, उसे भुगतने को तैयार हैं। डब्लू सिंह ने अन्य अपराधियों से भी अपराध की दुनिया से बाहर निकलकर मुख्यधार से जुड़ने की अपील की। कुख्यात अपराधी सरगना गैंगस्टर डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने सरेंडर कर दिया है। पलामू जिला मुख्यालय सदर थाना में रविवार की देर रात एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सोमवार को एसपी कार्यालय में डब्लू सिंह को सार्वजनिक किया गया। बता दें कि डब्लू के खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं। वह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। पलामू, लातेहार, रांची सहित अन्य जिलों में उसका आतंक था। वर्ष 2014 में उसे गिरफ्तार कर लातेहार से जेल भेजा गया था। 2018 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वर्ष 2005 से 2021 तक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या और रंगदारी के कई अपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। फरार रहते उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *