Homeझारखंडझारखंड के डाकघरों में चार दिनों से लिंक फेल, खाताधारकों में आक्रोश

झारखंड के डाकघरों में चार दिनों से लिंक फेल, खाताधारकों में आक्रोश

पलामू। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने मंगलवार को बताया कि डाक विभाग में नया सॉफ्टवेयर वर्जन 2.0 लागू होने के बाद से लगातार लिंक फेल होने की समस्या बढ़ गई है। पहले जहां यह समस्या बीच-बीच में आती थी, वहीं अब यह लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। संघ के अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर सेवा बहाल की जाएगी। हालांकि, फिलहाल खाताधारकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और रोजाना सैकड़ों लोग निराश होकर लौट रहे हैं।ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग डाकघर सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में चार दिनों से ठप व्यवस्था ने लोगों की चिंता और आक्रोश दोनों को बढ़ा दिया है। झारखंड के विभिन्न जिलों में डाक सेवाएं इन दिनों पूरी तरह से ठप पड़ी हुई हैं। पलामू प्रमंडल के जपला मुख्य डाकघर सहित धनबाद, रामगढ़ कैंट, गढ़वा, डालटनगंज, नगर उंटारी, साहिबगंज, हरिहरगंज, हैदरनगर और दुमका समेत अधिकांश डाकघरों में पिछले चार दिनों से लिंक फेल रहने के कारण कार्य बाधित है। शनिवार से लगातार बंद पड़े सर्वर के कारण खाताधारक रोजाना डाकघरों का चक्कर लगाकर लौट रहे हैं। कई लोग जीवन प्रमाण पत्र, पेंशन, मनी ट्रांसफर और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भटक रहे हैं। लिंक फेल की समस्या से परेशान लोग डाक विभाग के प्रति नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, डाककर्मियों को भी ग्राहकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments