Homeझारखंडचास नगर निगम में ‘कैच द रेन-2026’ के तहत जल संरक्षण शपथ...

चास नगर निगम में ‘कैच द रेन-2026’ के तहत जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित

चास। जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के तहत चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में विशेष जल संवाद एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर भोलू पासवान, उप महापौर पूजा कुमार और सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण उपस्थित रहीं।

जल संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों और आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान जल की महत्ता, संरक्षण की आवश्यकता और भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी प्रतिभागियों ने जल की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों की सुरक्षा में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

वर्षा जल संचयन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में नागरिकों को घरों की छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने और सोखता गड्ढा बनाने के लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है और ‘कैच द रेन-2026’ अभियान तभी सफल होगा, जब यह जन-आंदोलन का रूप लेगा।

इस अवसर पर नगर प्रबंधक, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ, कनीय अभियंता, सफाई मित्र सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments