Homeझारखंडरामगढ़रामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, 60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

रामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, 60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट

रामगढ़। झारखंड सेवा समिति की ओर से मंगलवार को नया बस स्टैंड के निकट स्थित छावनी जनरल अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस आयोजन में रामगढ़ छावनी परिषद, सदर अस्पताल रामगढ़, जमालटा, मेदांता अस्पताल रांची और रामप्यारी अस्पताल का सहयोग रहा।

मेडिकल कॉलेज जल्द स्थापित होगा : इरफान अंसारी

शिविर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपायुक्त ऋतुराज, छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड सेवा समिति की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। वहीं, विवेक सिंह और सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने भी समिति के प्रयासों की सराहना की।

60 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, जिससे 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित हुआ।

समिति के सदस्यों का रहा अहम योगदान

शिविर को सफल बनाने में डॉ. शरद जैन, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. अनिल सिंह, बलजीत सिंह बेदी, रोहित गुप्ता, श्याम शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार महतो, संजय कोयला, मनोज मंडल, अजीत जायसवाल, छोटन सिंह, भूपेंद्र प्रसाद, उमेश कुमार, विनोद साव, नीरज सिंह, सरस्वती कुमारी, अजीत कुमार सोनी, दीपक सिन्हा, सोनी कुमारी, रूपेश गुप्ता सहित झारखंड सेवा समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments