Homeझारखंडश्री सत्यनारायण पूजा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़े...

श्री सत्यनारायण पूजा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गोला (रामगढ़)। चित्तरंजन सेवा सदन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा, वैदिक हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूर्णाहुति

सोमवार शाम कथा का विधिवत विसर्जन किया गया, जबकि मंगलवार को श्री सत्यनारायण पूजा, हवन और पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में यजमान के रूप में कुँवर कुमार बक्सी और उनकी पत्नी मधु बक्सी ने सभी अनुष्ठानों में भाग लिया।

चित्तरंजन सेवा सदन की संचालिका वंदना अम्बष्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पुरोहित कृष्ण वल्लभ पाठक, उपेंद्र इंद्र गुरु, भास्कर तिवारी और अमरेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

समापन के बाद आयोजित भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

वंदना अम्बष्ट ने जताया आभार

आयोजिका वंदना अम्बष्ट ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अजित कुमार की प्रेरणा और संकल्प के अनुरूप सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और चित्तरंजन सेवा सदन परिवार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में कुँवर कुमार बक्सी, मधु बक्सी, अरुण कुमार बक्सी, सुजाता बक्सी, अमिता अम्बष्ट सहित सेवा सदन के सभी सदस्यों ने समर्पण और सेवा भाव से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समापन समारोह में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, आकाश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments