Homeझारखंडबैंक ऑफ़ इंडिया में करोड़ों के घोटाला मामले में शाखा प्रबंधक निलंबित

बैंक ऑफ़ इंडिया में करोड़ों के घोटाला मामले में शाखा प्रबंधक निलंबित

पश्चिमी सिंहभूम। शनिवार को गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा की गई विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में गबन का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि एक जुलाई 2021 को गुवा शाखा प्रबंधक रहे जगन्नाथपुर निवासी सुदीप सिंकु ने स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के खाते से बिना आदेश के दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये का अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान कर राशि को अपने नियंत्रण में ले लिया। आरोप यह भी है कि 16 जनवरी 2023 को सुदीप सिंकु ने सेल की अनुमति के बिना धोखाधड़ी कर उक्त राशि का लेन-देन अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव के खातों में किया। बाद में इन खातों से निकासी भी कर ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपितों के खिलाफ जांच चल रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप साबित होने के बाद गुवा थाना में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments