शिवहर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार की शिवहर जिला इकाई का गठन रविवार को होटल फैमिली में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से हुआ नई जिला इकाई का गठन
बैठक में कुशीनगर जिलाध्यक्ष एवं बिहार के सह प्रभारी शैलेश कुमार उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री नरेंद्र पांडे, नरेंद्र ओझा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सर्वसम्मति से शिवहर के वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता को जिला अध्यक्ष चुना गया।
नई जिला इकाई में गजेंद्र कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार गिरि और अकीब रेजा को महामंत्री, अजय मित्तल को कोषाध्यक्ष तथा नवीन कुमार पांडेय को सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।


