बगहा : जन सुराज की जिला संगठन की आवश्यक बैठक आज बगहा स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष काशी बैठा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
- 15 अगस्त का कार्यक्रम तय
बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त को जिला कार्यालय बगहा में प्रातः 10:15 बजे झंडोतोलन किया जाएगा। झंडोतोलन जिला कमिटी, बगहा-1 और बगहा नगर की अगुवाई में जिला अध्यक्ष काशी बैठा द्वारा किया जाएगा।
वहीं सभी प्रखण्ड और नगर स्तर पर प्रातः 10:30 बजे झंडोतोलन का आयोजन होगा। इसके लिए सभी प्रखण्ड अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों को अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
- संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बैठक में जन सुराज के संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।
बैठक में संघर्ष वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष नागमणि कुमार, राज्य सलाहकार समिति सदस्य सहोदरी देवी, युवा जिला अध्यक्ष द्रव्यान उरांव, कर्पूरी मंच जिला अध्यक्ष रामू चौधरी, पूर्वी युवा जोनल प्रभारी आरिफ अंसारी, कार्यालय प्रभारी विनोद प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष *अभय पासवान, रामनगर के पूर्व प्रत्याशी पप्पू कुमार रंजन, नगर अध्यक्ष रामनगर गुड्डू पांडेय, प्रखण्ड अध्यक्ष रामनगर विश्वमोहन प्रसाद, धनेश्वर यादव सहित 50 से अधिक जन सुराज कार्यकर्ता उपस्थित थे।


