रिपोट : शेख अशरफ अली
सिल्ली। सिल्ली प्रखंड के कोंचो पंचायत स्थित सुंडील गांव में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पूरे सम्मान के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी शहादत ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और न्याय की लड़ाई को अपना जीवन समर्पित कर दिया और अंतिम समय तक अलग राज्य आंदोलन के लिए संघर्ष करते रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) लक्ष्मी देवी, सिल्ली मुखिया भरत मुंडा, अखिल महतो, अखिलेश कुम्हार, धनेश्वर महतो, सौरभ कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


