Homeझारखंडमुरी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना

मुरी से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना

रिपोट : शेख अशरफ अली

मुरी। रविवार की संध्या मुरी क्षेत्र से श्रद्धालु कांवड़ियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस जत्थे में शामिल हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से लगातार निभाई जा रही है और प्रत्येक वर्ष सावन मास में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस यात्रा में भाग लेते हैं।

कांवड़ियों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के उद्देश्य से भक्ति भाव के साथ ट्रेन के माध्यम से अपनी यात्रा शुरू की। यह जत्था पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां से गंगाजल भरने के बाद सभी श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा में लखीराम मांझी, चितरंजन मंडल (कुटाम), नवीन कुमार महतो, राहुल कुमार महतो, धीरेंद्र कुमार महतो, शैलेंद्र महतो (असुरकोड़ा), अविनाश कोईरी (सिल्ली), सुनील नायक, प्रदुम महतो, विमल कुमार महतो, विष्णु प्रजापति, कुंजू महतो (लोदमू), ब्रजेश कुमार (बड़ा मुरी) तथा लखन कुमार (छोटा मुरी) सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments