Homeझारखंडबिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती शुरू, 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया...

बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर भर्ती शुरू, 1799 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से

पटना: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1799 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता:
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा एससी, एसटी एवं थर्ड जेंडर के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

शारीरिक मापदंड:

  • पुरुष: न्यूनतम लंबाई 165 सेमी, बिना सीना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी।
  • महिलाएं: न्यूनतम लंबाई 155 सेमी और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क:
सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती बिहार पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय से आवेदन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments