Homeझारखंडझारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने आदित्य साहू

झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने आदित्य साहू

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के समय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस संबंध में शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर दी है। आदित्य साहू झारखंड विधानसभा विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए थे। 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इनको झारखंड से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। उसके बाद वह निर्विरोध सांसद चुने गए थे। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में पार्टी के लिए काम कर चुके हैं. फिलहाल, कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार रॉय झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें यह जिम्मा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments