Homeझारखंडभेला टांड सड़क का पुल क्षतिग्रस्त, 10 गांव प्रभावित

भेला टांड सड़क का पुल क्षतिग्रस्त, 10 गांव प्रभावित

धनबाद। बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिनोद ने बताया कि घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। पुल क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के दैनिक कार्यों तक पर असर पड़ा है। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को स्‍थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पुल और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि आवागमन सामान्य हो सके। वहीं, एक अन्य स्थानीय ग्रामीण गौतम मंडल ने कहा कि यदि समय रहते पुल का मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। जिले के भेल टांड से होकर गुजरने वाली सड़क पर बना पुल बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पुल टूटने से आसपास के 10 गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments