HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जलेश्वरी देवी के कुटुंब भोज में शामिल होकर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जलेश्वरी देवी के कुटुंब भोज में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि जलेश्वरी देवी के कुटुंब भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी श्रद्धांजलि

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में शामिल हुए और स्मृति शेष जलेशेवरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने उनकी दिवंगत माता जलेश्वरी देवी के ब्राह्मण भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments