Homeझारखंडमोंथा पड़ा कमजोर, कल से मौसम होगा पूरा साफ

मोंथा पड़ा कमजोर, कल से मौसम होगा पूरा साफ

रांची। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई जिसमें पुटकी में 90.8 मिलीमीटर, बरकट्ठा 86, पालगंज 50, कोनर डीवीसी 48.2, पपकुनी 48.2, पांकी 41 मिमी, तोपचांची 39.8, गढ़वा 38.6, नामकुम 34 मिमी, नंदादीह 33.4, बड़कागांव 33, डुमरी 32.4, मरकच्चो 30 और डाल्टनगंज में 27 .8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मोंथा के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खराब रहा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश होती रही और तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। इससे ठंड में वृद्धि हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 33.5 और सबसे कम तापमान लातेहार में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments