Homeझारखंडदो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार। आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई दिशा नीति का लाभ उठाकर नक्सली अपना जीवन सुधार सकते हैं। वर्ष 2025 में अब तक लातेहार जिले में 21 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, यह किसी भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों-नक्सलवादियों को भी आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लातेहार जिले में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में केवल चार से पांच नक्सली ही बचे हैं। बाकी नक्सलियों के पास मार्च 2026 तक का समय है। मार्च 2026 तक लातेहार जिला पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सली या तो आत्मसमर्पण करेंगे या मारे जाएंगे।इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के कमांडेंट राजेश सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट याद राम बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में दोनों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments