Homeझारखंडकिसी भी कीमत पर झारखंड में एसआईआर न हो लागू : वेणुगोपाल

किसी भी कीमत पर झारखंड में एसआईआर न हो लागू : वेणुगोपाल

रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झारखंडवासियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया की किसी भी कीमत पर एसआईआर को झारखंड में लागू नहीं होने दें। जनता के हित में इसका कड़ा और प्रभावी विरोध होना चाहिए। वेणुगोपाल ने यह बातें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से नई दिल्‍ली स्थित पार्टी के कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान कही।

इसकी जानकारी देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के महासचिव ने उन्‍हें अस्पतालों की व्यवस्था और बेहतर करने और नई तकनीक के इस्‍तेमाल करने का निर्देश दिया।

अंसारी ने कहा कि बिहार चुनाव पार्टी महासचिव ने उन्‍हें आश्‍वस्‍त किया और संगठन का काम बेहतर तरीके से करने को कहा। उन्‍होंने बताया कि महासचिव ने झारखंड में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को लेकर मेहनत कर रहे हैं और चुनाव में हार-जीत भविष्य तय नहीं करती है, लेकिन सच्चाई हमेशा जनता तक पहुंचती है।

वेणुगोपाल ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर काम करने की जरूरत है। मौके पर अंसारी ने झारखंड में सभी विभागों के कार्य-उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments