Homeझारखंडउप चुनाव में कल्पना सोरेन विजयी

उप चुनाव में कल्पना सोरेन विजयी

गिरिडीह। राज्य की गांडेय विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। कुल 21 राउंड में हुए मतगणना में इंडी गठबंधन की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 26 हजार 490 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, उनकी जीत की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन को कुल एक लाख आठ हजार 975 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 82 हजार 492 मत प्राप्त हुए। कल्पना सोरेन की जीत से झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments