Homeझारखंडरांचीअमित शाह ने एनडीए की बैठक में सुदेश महतो को बुलाया

अमित शाह ने एनडीए की बैठक में सुदेश महतो को बुलाया

रांची : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सभी पार्टियां और गठबंधन रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में नई दिल्ली में एनडीए की बैठक बुधवार को शाम चार बजे से होगी। इसमें सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह खुद घटक दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड में अपनी सहयोगी पार्टी आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को फोन कर बैठक में आने का आमंत्रण दिया है। सुदेश महतो इस बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments