HomeBreaking Newsझारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, 17-18 को भारी...

झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, 17-18 को भारी बारिश

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 19 अगस्त तक गरज-चमक और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 69.5 मिलीमीटर बारिश गुमला जिले के विष्णुपुर में दर्ज की गई।

पाकुड़ में सबसे अधिक तापमान

इस अवधि में राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ जिले के बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद बीच-बीच में धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 और 26.1 डिग्री, बोकारो में 32.1 और 25.4 डिग्री तथा चाईबासा में 31.8 और 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments