Homeझारखंडरांची: करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर,राजधानी को जाम से...

रांची: करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर,राजधानी को जाम से मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी रांची में लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या और सीमित सड़क चौड़ाई के कारण यातायात व्यवस्था पर भारी दबाव बना हुआ है। खासकर करमटोली से साइंस सिटी तक का मार्ग दिनभर जाम की समस्या से जूझता रहता है। रिंग रोड के निर्माण के बाद इस सड़क पर ट्रैफिक का बोझ और बढ़ गया है। ऐसे में शहरवासियों को राहत देने के लिए करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है।

किन इलाकों को मिलेगी राहत

यह प्रस्तावित फ्लाईओवर करमटोली से साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक को जोड़ेगा। इसके तहत मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक आवश्यक लिंक भी बनाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य अल्बर्ट चौक, दिव्यायन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना है।

रामगढ़–हजारीबाग मार्ग को होगा लाभ

फ्लाईओवर के बन जाने से रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही रिंग रोड और एनएच-20 के साथ बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे राजधानी की संपूर्ण यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इसी साल सितंबर में विभागीय प्रेजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करमटोली चौक से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर आगे की कार्य योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में सिरम टोली से मेकॉन, कोकर से बहुबाजार और रातू रोड पर बने फ्लाईओवरों से राजधानी में ट्रैफिक लोड काफी हद तक कम हुआ है। ऐसे में करमटोली–साइंस सिटी फ्लाईओवर के निर्माण से भी रांचीवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments