Homeझारखंडटीएसपीसी से जुड़ा उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

टीएसपीसी से जुड़ा उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

रांची। मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि सलमान पर आरोप है कि उसने इसी माह 16 दिसंबर को खलारी थाना क्षेत्र में लेवी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। जंगली और पहाड़ी इलाकों में उग्रवादियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी के सब-जोनल कमांडर देव जी के दस्ते से जुड़े कुछ उग्रवादी लेवी वसूली के लिए निकलने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसके अन्य साथी जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सलमान खान, टीपीसी के शीर्ष कमांडर देवा उर्फ आदिल के सक्रिय दस्ते से जुड़ा हुआ है और संगठन के लिए लेवी वसूली तथा दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। छापेमारी टीम में खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से जुड़े एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments