Homeझारखंडझारखंड में बर्फीली हवाओं का अटैक: IMD का येलो अलर्ट जारी, अगले...

झारखंड में बर्फीली हवाओं का अटैक: IMD का येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक राहत नहीं

रांचीः झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और राज्य के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, लोहरदगा में राज्य का सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गुमला में 4.1 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि क्षोभमंडल के निचले स्तरों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण पारे में गिरावट आई है। राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड के अन्य जिले जहां तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, उनमें बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और पलामू शामिल हैं। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, डालनगंज का 6.3, बोकारो का 8.5, खूंटी का 6.5 और लातेहार का 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं- कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।आईएमडी की ओर से 6 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार राज्य के पश्चिमा और मध्य भाग में कहीं- कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का अनुमान है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं ठंड के देखते हुए सरकार ने 8 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments