Homeअन्तर्राष्ट्रीयझारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, रांची में...

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी, रांची में एसटी और धनबाद में सामान्य श्रेणी के बनेंगे महापौर

रांची : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मेयर, उपमेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है। इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है। जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा । जबकि पलामू नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। राज्य के कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, जिनमें से 13 निकायों में 2020 से और शेष में 2022 से चुनाव लंबित थे। अन्य नगर निगमों के आरक्षण इस प्रकार हैंहजारीबाग की सीट अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)गिरिडीह की सीट अनुसूचित जाति (अन्य)देवघर की सीट अनारक्षित (अन्य)आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां अनुसूचित जनजाति (अन्य)पूर्वी सिंहभूम/मानगो अनारक्षित महिला के लिए आरक्षितझुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षितनगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें गढ़वा अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर अनारक्षित महिला, चाईबासा अनारक्षित अन्य और झुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षित है।चक्रधरपुर अनुसूचित जनजाति (अन्य), चतरा अनारक्षित (अन्य), चिरकुंडा अनारक्षित (महिला) और दुमका अनारक्षित (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। पाकुड़ अनारक्षित (महिला), गोड्डा अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (अन्य) और गुमला अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।इसके अतिरिक्त, जुगसलाई आरक्षित (महिला), कपाली अनारक्षित (अन्य), लोहरदगा और सिमडेगा अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। मधुपुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (महिला), रामगढ़ अनुसूचित जनजाति (महिला), साहिबगंज अनुसूचित जाति (अन्य), फुसरो अनुसूचित जाति (महिला) और मिहिजाम अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत के आरक्षण की सूची इस प्रकार से हैबंशीधरनगर:- अनारक्षित, महिलामझिआंव:- अनारक्षित, अन्यहुसैनाबाद:- अनुसूचित जाति, अन्यहरिहरगंज:- अनुसूचित जाति, महिलाछतरपुर:- अनारक्षित अन्यलातेहार:- अनुसूचित जनजाति, अन्यकोडरमा:- अनारक्षित, अन्यडोमचांच:- पिछड़ा वर्ग II, अन्यबड़की सरैया:- अनारक्षित, महिलाधनवार:- अनारक्षित, अन्यमहगामा:- अनुसूचित जनजाति, अन्यराजमहल:- अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, अन्यबरहरवा:- अनारक्षित, महिलाबासुकीनाथ:- अनारक्षित, महिलाजामताड़ा:- अनारक्षित, महिलाबुंडू:- अनुसूचित जनजाति, अन्यखूंटी:- अनुसूचित जनजाति, महिलासरायकेला:- अनारक्षित, अन्यचाकुलिया:- अनुसूचित जनजाति, महिलाइधर, इस घोषणा के बाद ही सभी जिलों के नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनावी हलचल भी शुरू हो गई है। प्रत्याशी कमर कस कर तैयार हैं। वहीं, कई प्रत्याशी जो आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उनके भी जल्द ही चुनावी बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।इसी माह नगर निकाय चुनाव की घोषणा संभवनगर निकाय चुनाव को लेकर इसी माह नगर ‎निकाय चुनाव की अधिसूचना हो सकती है।‎ वहीं, होली के आसपास चुनाव संपन्न करा ‎लेने की योजना बन रही है। इसको लेकर ‎राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी की ‎अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग ‎की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें जिला उपायुक्तों ‎ने आयोग को बताया कि उनके यहां नगर ‎निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो ‎चुकी है या अंतिम चरण में है। वे निकाय ‎चुनाव के लिए तैयार हैं।रांची : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मेयर, उपमेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है। इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है। जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा । जबकि पलामू नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। राज्य के कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, जिनमें से 13 निकायों में 2020 से और शेष में 2022 से चुनाव लंबित थे। अन्य नगर निगमों के आरक्षण इस प्रकार हैंहजारीबाग की सीट अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)गिरिडीह की सीट अनुसूचित जाति (अन्य)देवघर की सीट अनारक्षित (अन्य)आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां अनुसूचित जनजाति (अन्य)पूर्वी सिंहभूम/मानगो अनारक्षित महिला के लिए आरक्षितझुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षितनगर परिषद अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें गढ़वा अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर अनारक्षित महिला, चाईबासा अनारक्षित अन्य और झुमरी-तिलैया पिछड़ा वर्ग II (अन्य) के लिए आरक्षित है।चक्रधरपुर अनुसूचित जनजाति (अन्य), चतरा अनारक्षित (अन्य), चिरकुंडा अनारक्षित (महिला) और दुमका अनारक्षित (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। पाकुड़ अनारक्षित (महिला), गोड्डा अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (अन्य) और गुमला अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।इसके अतिरिक्त, जुगसलाई आरक्षित (महिला), कपाली अनारक्षित (अन्य), लोहरदगा और सिमडेगा अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित हैं। मधुपुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग I (महिला), रामगढ़ अनुसूचित जनजाति (महिला), साहिबगंज अनुसूचित जाति (अन्य), फुसरो अनुसूचित जाति (महिला) और मिहिजाम अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं। नगर पंचायत के आरक्षण की सूची इस प्रकार से हैबंशीधरनगर:- अनारक्षित, महिलामझिआंव:- अनारक्षित, अन्यहुसैनाबाद:- अनुसूचित जाति, अन्यहरिहरगंज:- अनुसूचित जाति, महिलाछतरपुर:- अनारक्षित अन्यलातेहार:- अनुसूचित जनजाति, अन्यकोडरमा:- अनारक्षित, अन्यडोमचांच:- पिछड़ा वर्ग II, अन्यबड़की सरैया:- अनारक्षित, महिलाधनवार:- अनारक्षित, अन्यमहगामा:- अनुसूचित जनजाति, अन्यराजमहल:- अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, अन्यबरहरवा:- अनारक्षित, महिलाबासुकीनाथ:- अनारक्षित, महिलाजामताड़ा:- अनारक्षित, महिलाबुंडू:- अनुसूचित जनजाति, अन्यखूंटी:- अनुसूचित जनजाति, महिलासरायकेला:- अनारक्षित, अन्यचाकुलिया:- अनुसूचित जनजाति, महिलाइधर, इस घोषणा के बाद ही सभी जिलों के नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत में चुनावी हलचल भी शुरू हो गई है। प्रत्याशी कमर कस कर तैयार हैं। वहीं, कई प्रत्याशी जो आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उनके भी जल्द ही चुनावी बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।इसी माह नगर निकाय चुनाव की घोषणा संभवनगर निकाय चुनाव को लेकर इसी माह नगर ‎निकाय चुनाव की अधिसूचना हो सकती है।‎ वहीं, होली के आसपास चुनाव संपन्न करा ‎लेने की योजना बन रही है। इसको लेकर ‎राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी की ‎अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग ‎की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें जिला उपायुक्तों ‎ने आयोग को बताया कि उनके यहां नगर ‎निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो ‎चुकी है या अंतिम चरण में है। वे निकाय ‎चुनाव के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments