Homeझारखंडसारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के दो जवान घायल, बेहतर इलाज के...

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: कोबरा के दो जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. छोटा नागरा थाना इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए.

दरअसल, सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां सक्रिय है, जिसके बाद सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस ऑपरेशन के दौरान, जवानों का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ. जिसमें दो जवान घायल हो गये.

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन जारी है. इसी क्रम में, पहले से लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. दोनों जवानों की हालत अभी स्थिर है. घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकाला गया और पास के कैंप में प्राथमिक इलाज दी गयी. उनकी चोटों की गंभीरता और बेहतर मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है, जहां उन्हें एक ऊंचस्तरीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा । इस घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने सारंडा के जंगलों में अपनी सतर्कता और बढ़ा दी गयी है. जिला पुलिस और कोबरा बटालियन की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments