Homeबिहारसम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार में साइबर अपराध रोकने को नई...

सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: बिहार में साइबर अपराध रोकने को नई यूनिट गठित

पटना : डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सामने साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है। इससे मुकाबले को लेकर सरकार ने नई साइबर सुरक्षा इकाई का गठन किया है। उम्मीद है कि नवगठित साइबर इकाई बेहतर रिजल्ट देगी और इस पर नकेल कसने का काम करेगी। राजधानी पटना में रविवार को बी-सैप पांच परिसर स्थिति मिथिलेश स्टेडियम में 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों के कंधे पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बेहतर पुलिसिंग सुविधाएं मुहैया करवा रही है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस दीदी के जरिए हम लोग महिलाओं की बेहतर सुरक्षा की पुलिसिंग देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन के बचे काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा। हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल और जीविका दीदी की रसोई बनाने की योजना है। इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पुलिसिंग में हर मोड़ पर जनसहयोग की जरूरत पड़ती है। बिहार पुलिस जनसहयोग के बगैर कुछ नहीं कर सकती। लोगों के बीच विश्वास बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी, डीजी (विशेष शाखा) कुंदन कृष्णन, एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments