Homeक्राइमकलियुगी बेटे की करतूत देखिए , महज सौ रुपए के लिए काट...

कलियुगी बेटे की करतूत देखिए , महज सौ रुपए के लिए काट दिया मां का गला

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक कलियुगी बेटे ने हैवानियत की हद कर दी। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव में रविवार की दोपहर एक बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गणेश रावत की 50 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। मां की हत्या करने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्यारे बेटे को कठोर सजा देने की मांग की जा रही है। बाद में पुलिस ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी के बड़े पुत्र रामभरोसे रावत ने दोपहर में अपनी मां से सौ रुपये की मांग की। मां के रुपए देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी पैसे नहीं हैं, बाद में आएंगे तो ले लेना। इस पर रामभरोसे गुस्से में आपा खो बैठा। पहले उसने मां से पैसे देने की जिद की और फिर मारपीट पर उतारु हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने मां पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद धारदार हथियार से रेतकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित बेटे को छापेमारी कर धर दबोचा। हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments