हजारीबाग नगर निगम के मेयर बने पत्रकार अरविंद राणा

हजारीबाग। हजारीबाग नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आया। इसमें वार्ड 1 से साजिदा खातून, वार्ड 2 से निखत यास्मीन, वार्ड 3 से विजय प्रसाद, वार्ड 4 से अनिल प्रसाद, वार्ड 5 से रेखा सिंह, वार्ड 6 से रिंकू वर्मा, वार्ड 7 से रीता नाथ, वार्ड 8 से अनीता गुप्ता, वार्ड 9 से बैजनाथ राम, वार्ड 10 से पाकीजा खातून, वार्ड 11 से मूरमेय चाकी, वार्ड 12 से निशा सिन्हा ने जीत हासिल की है।

वहीं वार्ड 13 से विकास यादव (निर्विरोध) चुनाव में जीत हासिल की है। इसके अलावा वार्ड 14 से प्रभा गुप्ता, वार्ड 15 से अंशिका प्रिया, वार्ड 16 से जमील उर्फ बबलू, वार्ड 17 से कुणाल चौरसिया, वार्ड 19 से शिला देवी, वार्ड 20 से पामिता सिन्हा, वार्ड 21 से वाशिम खान उर्फ टिंकू, वार्ड 22 से मिताली रश्मि, वार्ड 23 से दीपक सिंह, वार्ड 24 से क्रांति देवी, वार्ड 25 से भूलन राम, वार्ड 26 से मोना देवी, वार्ड 27 से सोनी क्षेत्री, वार्ड 28 से दीप रंजन, वार्ड 31 से सुधा कुमारी, वार्ड 32 से मुस्तकीम अंसारी, वार्ड 33 से मुन्नी देवी, वार्ड 34 से कैलाश कुमार, वार्ड 36 से अभिनाश यादव (निर्विरोध) चुने गए।

इसके अलावा मेयर प्रत्याशी अरविंद राणा को 5180 मत मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 18847 मत मिले। अरविंद राणा ने सरफराज को 4657 मत से पराजित किया है।

उल्लेखनीय है कि सुबह से जैसे जैसे परिणाम आते गए वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई थी। अरविंद राणा एक दैनिक अखबार के पत्रकार भी हैं। इनके जीत से जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *