Homeबिहारहोली से पहले मुर्गियों में मिला खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू:पटना जू 7...

होली से पहले मुर्गियों में मिला खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू:पटना जू 7 दिनों के लिए बंद

पटना में बर्ड फ्लू खतरनाक रूप लेते जा रहा है। पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कौवों और मुर्गियों की अचानक मौत के बाद H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाके के 1 किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित घोषित कर दिया है। करीब 4575 मुर्गियों को मारा गया है। 9662 अंडे और 530 किलो दाना नष्ट किया गया है।

जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

H5N1 बर्ड फ्लू को कोरोना से भी खतरनाक माना जाता है। इसका जानवरों से इंसानों में फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। इधर ऐसे मामले सामने आने के सिविल सर्जन ने सभी अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रखा है। चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री फार्म में 6000 मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित पाई गईं हैं।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने सभी मुर्गियों को दफना दिया है। संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे इलाके को सेनिटाइज किया गया। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मुर्गी फार्म क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह इलाका एयरपोर्ट के पास चितकोहरा पुल के नीचे स्थित है। क्षेत्र में बड़ी आबादी रहने के कारण प्रशासन सतर्क है। पटना डीएम के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में मुर्गे और मुर्गियों को बाहर से लाने और बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments