रांची झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आज 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एफ कोबरा और जिला पुलिस की जॉइंट टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।जंगल के दुर्गम रास्ते में अचानक नक्सलियों के द्वारा जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सहायक कमांडेंट अजय मलिक इस धमाके की चपेट में आ गए
